तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बीजपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0नं0-2296/2009, धारा 419, 420 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामजनम पुत्र सन्त लाल एवं तेजबली पुत्र रामरतन जायसवाल , निवासीगण ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को प्रातः लगभग 08:10 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0नं0-3208/2019 धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त बेचनराम पुत्र स्वर्गीय रामदास उर्फ दासाराम, निवासी ग्राम कस्बा बीजपुर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को प्रातः लगभग 08:56 बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की समस्त कार्यवाही माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न की गई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों वारंटी अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र,उपनिरीक्षक दीनानाथ राम थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल *भानू प्रताप यादव* थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, आरक्षी देवकरन थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र व आरक्षी प्रकाश कुमार थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments