ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मादक पदार्थों के विरुद्ध पिपरी पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से 02 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद-


 मादक पदार्थों के विरुद्ध पिपरी पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से 02 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद-


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान डोंगिया नाला घाट पर समय करीब 10:53 बजे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान कपिल उर्फ बैला पुत्र स्वर्गीय पकौड़ी, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं.-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र व विश्वकर्मा कुमार पुत्र राजा मद्रासी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं.-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान कब्जे से दो झोलों में कुल 02 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष राजेश चौबे, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, महिला उपनिरीक्षक रीता यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल शेषनाथ पाण्डेय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र,हेड कांस्टेबल किशन यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पासवान, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र व आरक्षी निगम वर्मा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments