₹25,000 का इनामिया एवं कई थानों में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के कई अभियोगों में वांछित अभियुक्त प्रयागराज से गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस को ₹25,000 के पुरस्कार घोषित एवं जनपद सोनभद्र व अन्य जनपद के विभिन्न थानों में वांछित शातिर अपराधी राजेश सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था तथा उस पर ₹25,000 का पुरस्कार भी घोषित था।वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना घोरावल पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18.07.2026 को प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क, जनपद प्रयागराज* से समय लगभग 19:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो सोनभद्र, प्रयागराज एवं कौशाम्बी जनपदों के विभिन्न थानों में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर अभियोगों में वांछित चल रहा था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सोनकर पुत्र कमलेश सोनकर
उम्र- लगभग 27 वर्ष,
निवासी- ग्राम चकिया, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी। इसके विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर आपराधिक अभियोग दर्ज हैं।गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी राज सिंह राणा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी महताब खाँ, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, आरक्षी योगेश मिश्रा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र व आरक्षी प्रियज सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments