गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग में वांछित अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
सर्विलांस एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, ट्रांजिट रिमांड पर लाकर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0-163/2025, धारा 109, 61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी को मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन पश्चिम बंगाल में प्राप्त होने पर थाना रायपुर पुलिस, थाना रामपुर बरकोनिया, थाना माँची एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पश्चिम बंगाल पहुंचकर सफल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दिनांक 17.07.2026 को समय 11:05 बजे थाना पण्डुआ, जनपद हुगली (पश्चिम बंगाल) क्षेत्रान्तर्गत जोईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर जनपद सोनभद्र लाया गया। तथा गिरफ्तार अभियुक्त
राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी पुत्र - स्व० अब्दुल समद कुरैशी उम्र लगभग 32 वर्ष,निवासी – ग्राम बलिहट्टा, थाना पण्डुआ, जनपद हुगली, पश्चिम बंगाल यह विरुद्ध
आज आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तार के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, प्रभारी निरीक्षक भैया शिव प्रसाद सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, थाना माँची जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी अजीत कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, आरक्षी संतोष कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी राधेश्याम सिंह यादव, थाना माँची जनपद सोनभद्र, आरक्षी अजीत कुमार, एसओजी जनपद सोनभद्र व मुख्य आरक्षी कृष्णा राय व राजीव कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments