ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

चोरी की अभियोग में दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद मोटर एवं कॉपर तार बरामद

 


चोरी की अभियोग में दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद मोटर एवं कॉपर तार बरामद


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी की घटना का अनावरण करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 305 ई-बीएनएस पंजीकृत से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान धानू सरदार पुत्र सोहन सरदार

उम्र : लगभग 24 वर्ष, निवासी : राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,अस्थायी पता : ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जनपद सिंहभूम, झारखंड व रंजीत लागोरी पुत्र सीमल लागोरी उम्र : लगभग 19 वर्ष, निवासी : राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र अस्थायी पता : ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जनपद सिंहभूम, झारखंड के रूप में की गई।

   आज समय 03:32 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के 04 अदद लोहे के मोटर एवं 01 अदद मोटर का कॉपर तार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्तों के कब्जे से 04 अदद लोहे के मोटर,व 01 अदद मोटर का कॉपर तार बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एनसीएल क्षेत्र से मोटर एवं कॉपर तार चोरी कर अपने पास छिपाकर रखा था तथा उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी दिनेश भारती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, आरक्षी सचिन तिवारी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र व आरक्षी कमल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र स्वामी थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments