ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत (गुजरात) ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 


नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत (गुजरात) ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं महिला/बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 86/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा पुत्र - कल्लू हलवाई

उम्र - लगभग 19 वर्ष

निवासी - ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र दिनांक 08.07.2026 को थाना जुगैल क्षेत्र के एक निवासी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पुत्री एवं उसके परिजन की नाबालिग पुत्री दिनांक 01.07.2026 से बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। सूचना के आधार पर थाना जुगैल पर गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। दिनांक 10.07.2026 को दोनों नाबालिग बालिकाएं सकुशल अपने घर वापस आ गईं। उनके बयान एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा पुत्र कल्लू हलवाई, निवासी ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों बालिकाओं के संपर्क में रहता था तथा उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ सूरत (गुजरात) ले गया था।

विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना जुगैल ने मु0अ0सं0- 86/2026 में धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात थाना जुगैल पुलिस टीम ने समय लगभग 11:00 बजे भरहरी तिराहे के पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल अम्बुज शुक्ला थाना जुगैल जनपद सोनभद्र,व कांस्टेबल मोहित राज थाना जुगैल जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments