ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

दो बालक अपचारी लिये गये संरक्षण में, चोरी के सोने चांदी के आभूषण बरामद

 


दो बालक अपचारी लिये गये संरक्षण में, चोरी के सोने चांदी के आभूषण बरामद 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा प्रणय प्रसुन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।दिनांक 16.07.2026 को थाना अनपरा पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दौरान अनपरा मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी करने वाले दो बाल अपचारी ग्राम लोझरा चढ़ाई के आगे पानी की टंकी के पास चोरी के सामान के साथ उसे बेचने की फिराक में मौजूद हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। जिनकी पहचान एक बाल अपचारी, उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी भगत सिंह नगर, डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र व एक बाल अपचारी, उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी भगत सिंह नगर, डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। पूछताछ में दोनों ने दिनांक 14.07.2026 को W.I.E. कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही एवं तलाशी के दौरान चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। मौके पर पहुंचे वादी मुकदमा द्वारा बरामद आभूषणों की पहचान अपने घर से चोरी हुए सामान के रूप में की गई। इस संबंध में पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद किये गये भूषण में 01 अदद पीली धातु (सोना) की चेन,02 अदद सफेद धातु (चांदी) की चेन,02 अदद पीली धातु (सोना) की अंगूठ, 03 जोड़ी सफेद धातु (चांदी/गिलट) की पायल, 03 जोड़ी पीली धातु (सोना) के टॉप्स व 02 अदद छोटे पर्स बरामद किया गया।

 गिरफ्तारी/बरामदगी के दौरान उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र , हे0का0 गुड्डू बिन्द थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र , हे0का0 सुनील यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र व का0 शशिभूषण थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे ।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments