ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सरकारी अस्पताल से मोबाइल व लैपटॉप चोरी का दुद्धी पुलिस ने किया खुलासा

 


सरकारी अस्पताल से मोबाइल व लैपटॉप चोरी का दुद्धी पुलिस ने किया खुलासा 

 


शातिर चोर गिरफ्तार, 09 मोबाइल व 02 लैपटॉप बरामद-

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 

प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने सरकारी अस्पताल दुद्धी से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 09 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 02 लैपटॉप बरामद किए गए। 

दिनांक 16.07.2026 को सरकारी अस्पताल दुद्धी से तीन सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-203/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी में प्राप्त संदिग्ध की फोटो का यक्ष (Yaksh) ऐप के माध्यम से मिलान करने पर अभियुक्त की पहचान सुन्द्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ बमबम 32 वर्ष के रूप में हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर रजखड़ तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध इस घटना के पूर्व जी आधा दर्शन से अधिक अपराधों में अभियोग दर्ज है।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल मो. खालिद खान थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ,हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र व आरक्षी तेज प्रकाश थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments