ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शक्ति नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार फरार वारंटी

 


शक्ति नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार फरार वारंटी


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में सिकन्दर स्वीपर पुत्र रघुवर, निवासी कोटाबस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 2. राजेन्द्र स्वीपर पुत्र रघुवर, निवासी कोटाबस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 3. शिवशंकर चौधरी* पुत्र कल्लू चौधरी, निवासी कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र व 4. मनोज राय* पुत्र तेजनाथ राय, निवासी काली मंदिर बस स्टैंड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक राजेश कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, आरक्षी संजीव कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र व आरक्षी संजू थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments