ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित

 


शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित

डाला/सोनभद्र। अगस्त माह में शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चोपन विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों एवं विद्यालय विकास में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।प्राथमिक विद्यालय जमुअल के प्रधानाध्यापक सन्तोष को विगत तीन वर्षों से लगातार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता दिलाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय ओबरा के शिक्षिका तनवीर को उत्कृष्ट एवं स्वच्छ विद्यालय परिसर के विकास एवं रख-रखाव के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्राथमिक विद्यालय पौसिला की शिक्षिका गुंजन को विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, साज सज्जा विद्यालय के रख रखाव के बेहतरी में किए जा रहे प्रयास के लिए  एवं प्राथमिक विद्यालय तुसगांव से निधि राय को ऑनलाइन डीबीटी प्रेषण, यू डाइस फीडिंग ,अपार आई डी एवं फैमिली आई डी में उत्कृष्ट कार्य के लिए इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय बर्दिया की शिक्षिका संगीता सिंह को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह के शिक्षक अरविंद को कक्षा शिक्षण में स्मार्ट कक्षा के प्रभावी एवं नवाचारी उपयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र ने कहा कि ऐसे शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए अन्य शिक्षकों को भी नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सम्मानित साथियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments