ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बारी में झमाझम बारिश से सर्विस रोड पर हुए जलजमाव से नजारा तालाब जैसा

 


बारी में झमाझम बारिश से सर्विस रोड पर हुए जलजमाव से नजारा तालाब जैसा 

डाला (सोनभद्र) क्षेत्र के बाड़ी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने पुल के नीचे सर्विस मार्ग पर रविवार की दोपहर बाद बारिश का पानी सर्विस रोड और गलियों में भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड व घरों में भी पानी भर गया है। सर्विस लेन पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

झमाझम बारिश के कारण मुख्य मार्ग से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी स्थित खदानों व क्रशर प्लांटों से जुड़ने वाला उक्त सर्विस मार्ग जलमग्न हो गया। इससे सर्विस रोड किनारे स्थित बुल्लू मिस्त्री, इश्तियाक अहमद, मो. इरफान, मो. सैयद, मो. खलील, अरुण शर्मा, अशोक चौधरी, कल्लू, निषाद कटरा, की दुकानों में पानी भर जाने से अफरा तफरी मच गई। पीड़ित रहवासियों व दुकानदारों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा पानी निकलने वाले नालों को पाटकर दोनों तरफ सर्विस रोड बना दिया गया था।

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण पानी का अधिक दबाव एवं कूड़ा करकट से नाली वाली पुलिया जाम हो गई हैं। पानी की निकासी न हो पाने के कारण सड़क पर भरा पानी घरों में घुस रहा है। यह परेशानी बरसात में कई वर्षों से उत्पन्न हो रही है। जबकि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर पूर्व में गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे अधिक दिक्कत का सामना कर रहे सर्विस रोड के दुकानदारों ने जिला प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments