ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

केकराही कतवरिया मार्ग बना ताल तलैया।

 




केकराही कतवरिया  मार्ग बना ताल तलैया।

करमा/सोनभद्र। स्थानिक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ककराही - कतावरिया मार्ग (सड़क) के दोनों तरफ आवास बन जाने से पानी निकास की समस्या उतपन्न हो गई है जिससे स्थानीय लोगों सहित स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है बावजूद इसके पानी के निकास की समस्या हल नहीं हो सकी। गांव के जय प्रकाश बर्मा,रामकेश,राकेश कुमार सिंह,राकेश,कैलाश  आदि ने जिलाधकारी को पत्र देकर समस्या का समाधान पाने की मांग की है।


यहां बताना आवश्यक है कि हर साल वर्षा काल में पानी भर जाता है। सम्बंधित लोगों  द्वारा कहा जाता है कि मौसम सूखा हो जाय तो नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। परन्तु जिम्मेदार लोगों के द्वारा नाली निर्माण कार्य नहीं किया जाता। जिससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी में कभी कभी बच्चे गीर जाते हैं ड्रेस कापी किताब खराब हो जाती है।स्थानीय लोगों जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग किया है अति शीघ्र  समस्या का समाधान कराया जाए। जिससे स्कूली बच्चों को व ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Delhi 34 news report journalist by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments