दो थानों से पकड़े गए 5 वारंटी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम मे थाना शक्तिनगर एवं थाना शाहगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 05 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना शक्तिनगर पुलिस की कार्यवाही में 04 वारंटी गिरफ्तार
1. लल्लू बियार पुत्र रामू बियार, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 39 वर्ष, 2. बहादुर पुत्र दशरथ, निवासी कौहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 59 वर्ष, 3. संजय बियार पुत्र बाबूलाल, निवासी जमशिला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष, 4. अमन पुत्र नीरज कुमार, निवासी ग्राम राजकिशन चिल्काटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, हाल पता रेलवे कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना शक्तिनगर।
उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, का0 विजय प्रताप, थाना शक्तिनगर, का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, व का0 अमन सिंह, थाना शक्तिनगर।
थाना शाहगंज पुलिस ने पकड़े 01 वारंटी
विजय पुत्र राम बचन, निवासी ग्राम महुअरिया जुड़ौली, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 रमेश सिंह कुशवाहा, थाना शाहगंज, का0 रोहित कुमार, थाना शाहगंज। इस अभियान के अंतर्गत थाना शक्तिनगर एवं थाना शाहगंज पुलिस द्वारा कुल 05 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। जनपद पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंटों की तामीली एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments