ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

खंड विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी व आवास का किया निरीक्षण, दिया निर्देश


 खंड विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी व आवास का किया निरीक्षण, दिया निर्देश


करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के सरौली और जड़ेरुआ गांव में मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने विद्यालय, पंचायत भवन, निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी, एवं आवास का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया। पंचायत भवन सरौली में उन्होंने आवास के लाभार्थियों को शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं एवं धनराशि की जानकारी दी। बी, डी, ओ, ने बताया कि लाभार्थी को पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी किस्त में 70 हजार, तीसरी किस्त में 10हजार दिया जाता है इसके बाद 95 दिनो का मानव दिवस की मजदूरी दी जाएगी। इसके बाद पांच बजे ब्लॉक सभागार में सभी सचिवों की बैठक कर अपने अपने गांवों में जाकर वी, बी, जी राम जी द्वारा कराए जा रहे अधूरी कार्यों एवं अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया । उक्त अवसर पर सचिव रोहित कुमार सिंह, आलोक मिश्रा,पंचायत सहायक,प्रधान, एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments