पानी की गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण दिया
सोनभद्र। म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में पानी की गुणवत्ता जांच विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या अधिक रही।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को पानी में पीएच मान, फ्लोराइड, कठोरता और लौह तत्व की जांच के सरल और व्यावहारिक तरीके बताए गए। अभ्यास के माध्यम से पानी की जांच करना भी सिखाया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने गांव के पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता जांचने में सक्षम बनाना और दूषित पानी से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।संदर्भ व्यक्ति प्रेम नारायण ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लोक विज्ञान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दी हैं। प्रशिक्षण में प्रीतिरानी, नीता, ममता, प्रेमकुमारी, मानमती, संतोष, सुरेश और सूरज समेत 32 लोगों ने सहभागिता की
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments