ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आंगन का उत्सव में स्वस्थ बच्चों को किया पुरस्कृत


 आंगन का उत्सव में स्वस्थ बच्चों को किया पुरस्कृत

विभिन्न स्टॉल का अतिथियों ने किया अवलोकन


म्योरपुर/सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में ‘आंगन का उत्सव, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता’ एवं ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया।सीडीपीओ नागेंद्र भारती ने बच्चों को नियमित पोषण आहार देने और भोजन में आवश्यक पोषक तत्व शामिल करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जांच की जाती है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में बीडीओ रामबिलास चौरसिया,एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह, सुषमा सिंह, मोहनलाल खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेविकाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments