ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


 NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.09.2026 को उ0नि0 जयप्रकाश राम मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0-190/2026, धारा 8/20 एवं 60 NDPS Act से संबंधित अभियुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र नागेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम नंदी बाबा मंदिर के पास, नई बस्ती, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर, उ0प्र0 को नंदी बाबा मंदिर के पास, मोहल्ला नई बस्ती, राधानगर, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान,उ0नि0 जयप्रकाश राम, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 महफूज अली, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 बृजराज यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र व का0 तरूण वर्मा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments