चोरी की दो थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना चोपन एवं थाना बीजपुर क्षेत्रों से पुलिस टीमों ने वाहन चोरी की घटनाओ में 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों के निशानदेही पर इनके कब्जे से कुल 08 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। थाना चोपन पुलिस ने 01 राजेश गौड़
पुत्र हरिश्चन्द्र गौड़,उम्र लगभग ( 20 )वर्ष, निवासी- गड़इडीह कस्बा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर 04 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें तथा थाना बीजपुर पुलिस ने अभियुक्त रामदिहल प्रजापति पुत्र- रामकरन प्रजापति निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर 04 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार दोनों थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक कुल आठ मोटर साइकिले बरामद की गई। जिसमें 03 अदद अपाची मोटरसाइकिल (थाना चोपन) 2. 01 अदद हीरो स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल (थाना चोपन), 3.01 अदद अपाची आरटीआर (थाना बीजपुर) सिंगरौली मध्य प्रदेश के मोरवा थाना पर अभियोग पंजीकृत है,4.01 अदद होण्डा ड्रीम योगा (थाना बीजपुर),5.02 अदद स्प्लेंडर (थाना बीजपुर)1 थाना चोपन,
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13/14.06.2026 की रात्रि में थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा वैष्णो डाला मंदिर के समीप बैगा टोला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नम्बर प्लेट लगी अपाची मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। अभियुक्त की निशानदेही पर बैगा टोला क्षेत्र स्थित एक खण्डहर मकान से 03 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 04 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें (03 अदद अपाची एवं 01 अदद हीरो स्प्लेन्डर) बरामद की गईं। इस संबंध में बरामद मोटरसाइकिलों का ई-चालान ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलें थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0182/2026 एवं मु0अ0सं0 0210/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गईं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
वहीं दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त राजेश गौड़ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों में राहुल गौड़, दीपक यादव एवं रोशन यादव के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। बरामद अपाची मोटरसाइकिल को वह बेचने के उद्देश्य से बिहार ले जा रहा था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की अन्य तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की गई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना बीजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र सिरसोती के पास अभियुक्त राम दिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए, बरामद मोटर साइकिलों के संबंध में थाना बीजपुर ने मु0अ0सं0 64/2026 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दोनों अध्यक्षों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी एवं अनावरण के दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना चोपन, उ0नि0 घनश्याम तिवारी थाना चोपन, उ0नि0 दुनिया सिंह थाना चोपन, उ0नि0 श्री प्रकाश थाना चोपन, हे0का0 सिताराम यादव, हे0का0 शिवसरण राम, हे0का0 अजय यादव थाना चोपन, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, का0 श्रीकान्त, का0 अनील कुमार, का0 मन्टू सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे। वहीं थाना बीजापुर से थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह थाना बीजपुर, उ0नि0 कमलाकांत पाण्डेय थाना बीजपुर , हे0का0 भानु प्रताप यादव, का0 राम प्रकाश यादव, म0का0 रागिनी श्रीवास्तव, का0 हरिन्द्र थाना बीजपुर जनपद- सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>



0 Comments