तीन दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर का ब्लाक सभागार में किया गया समापन
सोनभद्र । बभनी विकास खंड बभनी के ब्लाक सभागार में विशेष जनसंपर्क एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में विकास की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। विशेष जनसंपर्क एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मंगलवार को विकास खंड कार्यालय के ब्लाक सभागार समापन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसुचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोड़ उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार के बारह वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं जन जन तक पहुंचे इसके लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद मंगलवार को कार्यक्रम को इसका समापन किया गया। कार्यक्रम में शन्त कुमारी बभनी की गोदभराई,राजकुमारी बभनी करमहल टोले के बच्चे का अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया।और बच्चे को गोद में लिया।
इस समापन शिविर में स्वास्थ्य विभाग ,पशु स्वास्थ्य विभाग ,बाल विकास विभाग,स्वयं सहायता समूह के लघु उद्योग, शिक्षा विभाग के स्टाल लगे रहे।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना,म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ,प्रमोद दुबे ,तुलसी गुप्ता,लक्ष्मी प्रसाद,शिव प्रसाद,बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर चमेली देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
L
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments