विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ
प्रभारी मंत्री ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
सोनभद्र। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया तथा स्वयं रक्तदान कर मानवता एवं जनसेवा के इस महापर्व में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर माननीय सदर विधायक भूपेश चौबे भी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद श्री नरेन्द्र कुशवाहा, नागेश्वर देव पाण्डेय, रामकुमार विश्वकर्मा, गोबिंद दास गुप्ता, अमन सोनकर, अंगद विश्वकर्मा, गौरव सिंह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा सहित चिकित्सकगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिकाधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments