ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जामुन का पेड़ गिरने से महिला की मौत

 


जामुन का पेड़ गिरने से महिला की मौत 


सोनभद्र । ओबरा स्थित श्री राम नगर कालोनी में एक जामुन के पेड़ से गिरकर एक पच्चीस वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक महिला खैरटिया गांव के टोला अगरिया बस्ती की मजदूर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय श्रीमती पत्नी विनोद कुमार अगरिया सोमवार की शाम लगभग 3 बजे जामुन तोड़ने के लिए पेड़ की ऊंचाई पर चढ़कर जामुन तोड़ने लगी। देखते देखते अचानक पेड़ की डाल टूट गई और काफी ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के आस पास स्थित लोगो ने निजी वाहन से उपचार के लिए चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शाम लगभग 6 बजे महिला की मौत हो गई।मृतका तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।वही मजदूरी का काम करती थी। घटना की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments