ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित


 घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित


सोनभद्र । घोरावल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घोरावल विकासखंड के जहां 200 से अधिक गांव के मरीजों का उपचार किया जाता है वहीं दूसरे तरफ सीमावर्ती मध्य प्रदेश के 50 से अधिक गांव के लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाता है ।लेकिन पिछले एक सप्ताह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है ।स्थानांतरित चिकित्सकों में डॉक्टर प्रशांत पाल एमडी फिजिशियन ,डॉक्टर मुकेश कुमार प्रजापति स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ संदीप पांडे हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर मुस्ताक अहमद बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ विनोद कुमार जनरल फिजिशियन का स्थानांतरण गैर जनपद होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है ।ज्ञात हो कि घोरावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औसत 300 से अधिक मरीज का उपचार ओपीडी में किया जाता है लेकिन एक साथ पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण तथा किसी नए चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। महिला चिकित्सक के स्थानांतरण होने से प्रधानमंत्री के डम प्रोजेक्ट एचआरपी डे प्रभावित हो रहा है ।घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने उपरोक्त समस्या की तरफ जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब नए चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने की मांग किया है।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments