मोटर साइकिल से नाले में गिरनें से युवक की मौत
सोनभद्र। रेणुका पार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला खैराही डगडहरा निवासी एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मोटर साइकिल से नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मृतक राम बरन पुत्र धवल प्रसाद गोंड निवासी पनारी ग्राम पंचायत के टोला खैराही डगडहरा मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे अपने घर से मोटर साइकिल से ओबरा के लिए निकला था। बीच रास्ते मृतक मोटर साइकिल से गिरकर एक गहरे नाले में चला गया जिससे गंभीर रूप से चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments