ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

घोरावल नगर में ट्रक फसने से आवागमन बंद


 घोरावल नगर में ट्रक फसने से आवागमन बंद


सोनभद्र । घोरावल नगर पंचायत में चांदी वाले मोड़ के पास लोड ट्रक नाली में फंसने से मंगलवार की सुबह से ही घोरावल मिर्जापुर यात्रा करने के लिए लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि पश्चिम सीमावर्ती तथा मिर्जापुर के तरफ से आने वाले लोग घंटो परेशान रहे।लोगों को 6 किलोमीटर ज्यादा चक्कर लगाकर घोरावल नगर में प्रवेश करने के लिए विवश होना पड़ा।मंगलवार सुबह एक लोट ट्रक घोरावल नगर से मिर्जापुर की तरफ जा रही थी लेकिन चांदी वाले मोड़ के पास ट्रक का पिछला पहिया अनियंत्रित होकर नाली में फस जाने से सड़क जाम हो गया।यह सड़क जाम मंगलवार की सुबह 5:00 से लेकर समाचार लिखे जाने रहा। इसके कारण लोगों को लगभग 6 किलोमीटर चक्कर लगाकर बायपास रोड से आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ा।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments